Hometrendingपीएम मोदी 28 को आएंगे अजमेर, प्रदेश को देंगे 23500 करोड़ के...

पीएम मोदी 28 को आएंगे अजमेर, प्रदेश को देंगे 23500 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 हजार युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को कई सौगातें देंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर में 23 हजार 500 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, रोजगार उत्सव के तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई शक्ति मिलेगी तथा प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का भी संचार होगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular