






बीकानेर Abhayindia.com मुरलीधर व्यास नगर की मुख्य रोड पर श्मसान की जमीन को लेकर चल रहा विवाद एकबारगी आपसी सहमति के बाद थम गया है। असल में, लालीबाई मार्केट के सामने सुथार समाज के श्मसान की भूमि पर चारदीवारी निर्माण का काम चल रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोग विरोध जता रहे है। लोगों का आरोप है कि श्मशान की जिस जमीन पर चारदीवारी बनाई जा रही है वह सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के लिये आवंटित है।
निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने शुक्रवार को काम रूकवा दिया। इस दौरान सुथार समाज के लोग भी इकट्ठा हो गये।मामला गरमाने पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुथार समाज का कहना है कि जिस जमीन पर चारदीवारी बनाई जा रही है, वह श्मशान की जमीन है। इसके लिये विधायक जेठानंद व्यास ने बीस लाख रुपए आवंटित किये है। दूसरी ओर, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि श्मशान भूमि की आड़ में ज्यादा जमीन अधिग्रहण कर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। लोगों ने जमीन का नक्शा भी दिखाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सहमति बनी की दीवार की ऊंचाई पांच फीट रखी जाएगी। इसके बाद काम शुरू हो सका। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि दीवार 5 फीट से ज्यादा बनाई गई और समझौते का उल्लंघन किया गया तो कोर्ट में याचिका लगाकर सरकारी जमीन की स्कूल के लिए प्रशासनिक कार्रवाई करेंगे।


