Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबजट-2026-27 : बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास जर्जर पुलिया का होगा...

बजट-2026-27 : बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास जर्जर पुलिया का होगा पुनर्निर्माण, एक और 132 केवी जीएसएस मिला

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने बुधवार को पेश किए गए बजट को प्रदेश को उन्नति की राह ले जाने वाला बजट बताया है। उन्होंने बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में जलापूर्ति अंतराल को सतत रूप से कम करने के लिए स्त्रोत निर्माण, स्वच्छ जलाशय, पाइप लाइन संबंधी कार्य करवाने के लिए 750 करोड़ रुपए के प्रावधान पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण की आमजन की मांग को बजट में स्वीकार किया गया है। इस पर 2.5 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

उन्‍होंने बताया कि बीकानेर में एनडीपीएस विशेष न्यायालय की स्थापना, शहर में 132 केवी जीएसएस निर्माण की घोषणा तथा मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर 1 से 17 तक की नालियों को सुदृढ़ करने के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा को स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ी सौगात है।

उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पातल के हल्दीराम मूलचंद कार्डियों वस्कुलर सेंटर की अवसंरचना सुदृढ़ीकरण कार्य, एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में नवीन शिशु वार्ड और आईसीयू की स्थापना तथा जिला चिकित्सालयों में साइट्रिक चिकित्सकों के साथ साइट्रिकोलाॅजीकल काउंलसर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही चिकित्सालयों में अतिरिक्त दवा वितरण केन्द्र खोलने तथा ओपीडी कक्षों में ई-परामर्श पर्ची जारी करने लिए डाॅक्टर्स डिजिटल डेस्क की स्थाना की जाएगी। इससे अस्तपालों की व्यवस्थाओं में और अधिक सुदृढ़ीकरण होगा।

उन्होंने भीड़ प्रबंधन एवं महिला सुरक्षा तथा आपराधिक गतिविधियों से रोकथाम के लिए चिकित्सा शिक्षा से सम्बद्ध महाविद्यालयों में इंट्रीगेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित कर इन्हें अभय कमांड सेंटरों से जोड़ने के प्रस्ताव को भी उपयोगी बताया। विधायक ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की मरूस्थलीय संस्कृति, विरासत, जीवनशैली, लोक कला की विशिष्ट पहचान को ध्यान रखते हुए बीकानेर सहित अन्य जिलों को शामिल कर थार सर्किट बनाने की घोषणा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बीकानेर में नवीन माॅडल संदर्भ केन्द्र स्थापित करने तथा स्कूल टू वर्क व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत एक विद्यालय को उन्नत व्यावसायिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किए जाने के प्रस्ताव पर प्रसन्नता जताई है।

सामाजिक कार्यकर्त्‍ता चौरूलाल सुथार 
ने उठाया था अंडरब्रिज का मुद्दा

आपको बता दें कि लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास जर्जर पुलिया का पुनर्निर्माण कराने की मांग बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्त्‍ता चौरूलाल सुथार कई बार उठा चुके है। इसे लेकर उन्‍होंने न केवल प्रशासन व सरकार को अवगत कराया बल्कि बाद में विधायक जेठानंद व्‍यास के समक्ष भी यह मांग रखी। इसके बाद विधायक व्‍यास ने सदन के पटल पर इस मामले को रखा। इस मुद्दे को लेकर “अभय इंडिया” ने भी समय-समय पर खबरें प्रकाशित की। यहां नीचे देखें लिंक…

बीकानेर का रियासतकालीन अंडरब्रिज जर्जर हालत में, सिस्‍टम को कराया अवगत…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!