Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : बंद मकान से लाखों के आभूषण चोरी, दुकान से...

Bikaner Crime : बंद मकान से लाखों के आभूषण चोरी, दुकान से उठा ले गया गुल्‍लक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र की जयनारायण व्‍यास कॉलोनी के एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर आभूषण व अन्‍य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादिया निशा सिंह पत्‍नी अजय सिंह सेंगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत पांच जनवरी से वे दिल्‍ली गई हुई थी। आठ जनवरी को वापस घर लौटी तो ताले टूटे हुए मिले। घर से 15 हजार रुपए नगदी के अलावा सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। इसके अलावा कीमती सामान भी चोरी हो गया। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।

इधर, कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक दूध भंडार से गुल्‍लक चोरी का मामला सामने आया है। परिवादी बजरंग जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दाऊजी रोड स्थित उसकी चौधरी दूध भंडार से अज्ञात व्‍यक्ति गुल्‍लक उठाकर ले गया, जिसमें करीब 15 हजार रुपए थे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!