Saturday, April 25, 2026
Hometrendingज्योतिषाचार्य चंद्रेश हर्ष ने स्‍कूल को भेंट किए डिजिटल बोर्ड, आरओ, इनवर्टर,...

ज्योतिषाचार्य चंद्रेश हर्ष ने स्‍कूल को भेंट किए डिजिटल बोर्ड, आरओ, इनवर्टर, कहा- शिक्षित बालिकाओं से ही विकसित होगा समाज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सीएसआर समूह क्यूबेशन के निदेशक और प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चंद्रेश हर्ष ने आज अपना जन्म दिन बालिका शिक्षा को समर्पित किया। हर्ष की ओर से बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्षों का चौक में लगभग ढाई लाख कीमत का आधुनिक डिजिटल बोर्ड, उच्च गुणवता का शुद्ध पानी का आरओ तथा उच्च गुणवत्ता का इनवर्टर प्रदान किया। इस अवसर पर हर्ष ने कहा कि समाज तभी विकसित होता है जब बालिका शिक्षित हो। एक बालिका शिक्षित होगी तो पहले परिवार व उसके बाद समाज विकसित होगा। उन्होंने बताया कि यहां कुछ संसाधन की आवश्यकता समझ आई इसलिए डिजिटल बोर्ड दिया है। हर्ष ने उम्मीद जताई कि यहां की बालिकाएं अब आधुनिक संसाधनों से शिक्षित होगी।

हर्ष ने कहा कि अपने पिता स्व चंचल हर्ष की प्रेरणा को संजोते इस सरकारी विद्यालय से यह शुरुआत की है जो आगे भी अन्य विद्यालयों में अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने सरकारी विद्यालय में लगातार उपयोगी सहयोग का भविष्य में भी करने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव पुरोहित ने कहा कि कि सरकारी स्कूल भी समाज का अंग होती है। चंद्रेश हर्ष ने सामाजिक दायित्व निभाया है इसके लिए पूरा स्टाफ उनका आभारी है। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने कहा कि समाज के बिना कोई भी उपक्रम अधूरा है। हर्ष समय-समय पर समाजोपयोगी काम करते रहते हैं। आज बालिका शिक्षा के यहां आधुनिक साधन दिए हैं ये हमेशा याद रहेंगे।

जनसम्पर्क उप निदेशक रहे विकास हर्ष ने कहा कि पिताजी चंचलजी हर्ष हमेशा समाजसेवा की प्रेरणा देते थे। उनकी प्रेरणा से ही यह सम्भव हुआ है। इस दौरान करणीदान हर्ष, बलदेव व्यास, श्रीकिशन हर्ष, प्रसिद्ध उद्घोषक रविन्द्र हर्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई जिसकी समुचित व्यवस्था शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन हर्ष ने पूरे स्टाफ के साथ मिलकर की।

अंत मे उद्घोषक रविन्द्र हर्ष ने विद्यालय के प्रिंसिपल, शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन हर्ष और सभी स्टाफ सदस्यों को अच्छी स्थिति में विद्यालय संचालित करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार व्यास ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!