






बीकानेर Abhayindia.com राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई के विरोध में 2 फरवरी को बीकानेर में महापड़ाव की तैयारियां अपने चरम पर हैं। विभिन्न संगठन खुलकर महापड़ाव के समर्थन में आ गए हैं वहीं, पर्यावरण प्रेमी स्वस्फूर्त रूप से इस आंदोलन से जुड़कर महापड़ाव के लिए जनसंपर्क में जुटे हैं। माणकासर के पूर्व सरपंच गणपत राम सीगड़ ने कहा कि सरकार उल्टी सीधी बयानबाजी ना करवाये, उकसाने की कार्यवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीगड़ ने कहा कि खेजडिय़ों का जितना नुकसान वर्तमान सरकार ने करवाया है उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
धरना संयोजक रामगोपाल बिश्नोई ने बताया कि महापड़ाव की तैयारियों को आज अन्तिम रूप दिया गया है। साधु सन्तों व परसराम बिश्नोई सहित कौर कमेटी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्यावरण संघर्ष समिति बीकानेर ने बताया कि दो फरवरी को दिन में पोलीटेक्निक कॉलेज मैदान में जनसभा होगी तथा शाम चार बजे काफिला बिशनोई धर्मशाला पहुंचेगा और वहीं पर अनिश्चित कालीन महापड़ाव शुरु होगा।
इस बीच धरना स्थल पर पूर्व पार्षद गुड्डी देवी बिशनोई के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएँ आई तथा खेजड़़ी बचाने के मंगल गीत गाये। धरने पर सिंवरी चौधरी, शशिकला राठौड़, लक्ष्मी गुप्ता, पर्यावरण प्रेमी सहीराम पूनिया मिठडिय़ा, आर.के. मेघवाल, शिवदान मेघवाल, डॉ. रामेश्वर लाल सीगड़, गोपीचन्द धायल, ताहिर खान, हरिराम खीचड़, एडवोकेट रक्षपाल बिश्नोई, रामप्रताप वर्मा, चन्दाराम कड़वासरा, कृष्ण कुमार बिश्नोई, बुधराम सियाग, बुधराम सीगड़, लाधुराम गोदारा, पट्टू प्रेमरतन जोशी, रामचन्द्र माल, हेतराम बिश्नोई, रामस्वरूप पूनिया, गोपाल सियाग, जयप्रकाश बागड़वा, गंगाबिशन सियाग, मालचन्द कस्वां, जीसुख राम गोदारा, दुलाराम मेघवाल, रामदेव मेघवाल, प्रेमनाथ गुप्ता, महेन्द्र भादू, प्रेम महरिया, गोविन्दराम चाहर, अरूण कुमार वैध, रेवन्तराम मेघवाल, किशनाराम जाखड़, सत्य नारायण कुलडिय़ा, मेघराज रेगर, बृजलाल लेघा, रमेश मेघवाल, जैसाराम मेघवाल, हनुमान काकड़, हुसैन हिन्दुस्तानी, पूनमराम रिख, मोहर सिंह पचार, श्रीराम मण्डा, माणकराम डारा, विनोद शर्मा, महावीर सिल्क, मूलचन्द खत्री व रघुनाथ बिश्नोई मालानी आदि बैठे।
रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महापड़ाव में शामिल होंगे
फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर इंजीनियर्स की बैठक जेएनवी में संपन्न हुई। संभाग अध्यक्ष कासम अली द्वारा फोरम की मांगों की जानकारी दी गई। वहीं, उदयपुर में 24 जनवरी को संपन्न बैठक का विवरण बैठक में रखा गया। सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि पर्यावरण संघर्ष समिति के आंदोलन का समर्थन किया जायेगा। बैठक में ओम प्रकाश विश्नोई, जावेद मिर्जा, राम सिंह गोदारा, आनंद चौबदार, लाल चन्द लुहानीवाल, राम सिंह गोदारा, सत्य नारायण धवल, अरुण कुमार वैद, कासम अली शामिल हुए।


