HometrendingBikaner Crime : यातायात शाखा की पार्किंग भी सुरक्षित नहीं! महिलाकर्मी की...

Bikaner Crime : यातायात शाखा की पार्किंग भी सुरक्षित नहीं! महिलाकर्मी की स्‍कूटी हो गई चोरी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में यातायात शाखा का पार्किंग स्‍थल भी सुरक्षित नहीं है। यहां से अज्ञात चोर एक महिलाकर्मी की स्‍कूटी चोरी कर ले गए। इस आशय की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, श्रीमती शीतल पत्‍नी संदीप कुमार नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 जनवरी को दोपहर की पारी में ड्यूटी समय दोपहर एक बजे अपनी स्‍कूटी यातायात शाखा (अभय कमांड सेंटर) की स्‍टाफ पार्किंग में पार्क की थी। रात्रि करीब नौ बजे ड्यूटी के बाद जब घर जाने लगी तो पार्किंग स्‍थल पर स्‍कूटी नहीं मिली। अज्ञात शख्‍स उसे चोरी कर ले गया। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular