Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकांग्रेस के जिलाध्यक्ष मेघवाल का स्वागत कार्यक्रम, अरुण व्‍यास ने कहा- पूरी ताकत...

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मेघवाल का स्वागत कार्यक्रम, अरुण व्‍यास ने कहा- पूरी ताकत से देंगे साथ

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नव नियुक्त जिलाकांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल का स्वागत अभिनन्दन समारोह जस्सूसर गेट के अंदर मूमल गार्डन के आयोजित किया गया। युवा नेता जवाहर बाल मंच के पूर्व प्रदेश संयोजक अरुण व्यास ने कहा कि बीकानेर में पहली बार ऐसा हुआ ही कि किसी दलित समाज के व्यक्ति को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है जो कि गर्वित और हर्षित विषय है। हम सभी ने अपने दावे पेश किए लेकिन पार्टी का जो निर्णय हुआ वो कार्यकर्ताओं के हक में हुआ है और अब हम सभी की यह महती जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी में एक ताकत के रूप में काम करते हुए संगठन को मजबूत करें।

व्‍यास ने कहा कि मदनगोपाल मेघवाल को प्रशासनिक और संगठनात्मक स्वरूप और उसकी कार्ययोजना के बारे में अच्छे से जानकारी है और आने वाले समय में हम बीकानेर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सभी कांग्रेसजन और नेताओं ने एक स्वर में एक ताकत के रूप में कार्य करने के भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में अपने सम्मान उद्धबोधन में जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि आप सभी की ताकत और स्नेह देखकर मुझे पक्का विश्वास है कि सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन और युवाओं के साथ के बूते हम बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक प्रभावी कार्य करते हुए पार्टी को संगठन को मजबूत करेंगे और आने वाले निकाय चुनावो में कांग्रेस की अधिकतम विजय पताका फहराकर बोर्ड बनाएंगे।

मेघवाल ने कहा कि इस बार संगठन में सभी समुदायों, जातियों महिलाओं सभी वर्गों को खासतौर से युवाओं को अधिकतम मौका मिलेगा ताकि संगठन और पार्टी में सबको समान अवसर मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुष्करणा ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकिशोर व्यास उर्फ रूपा महाराज ने कहा कि अवसर है पार्टी को एक माला के मोती के रूप में पिरोकर मजबूत करने का और यह संभव भी इसलिए होगा क्योंकि बागडोर अनुभवी व्यक्ति के हाथों में है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!