






बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को बाइक सहित दबोच कर उसके कब्जे से 5.27 ग्राम एमडी व 51.30 ग्राम अफीम बरामद की है।
आईजी हेमन्त शर्मा, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, एएसपी चक्रवर्ती सिंह के निर्देशन में व सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सदर अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी जेएनवीसी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया व टीम द्वारा लगातार आसूचना सकंलन की गई व मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया। उपनिरीक्षक लक्ष्मणसिह राठौड़ द्वारा मुखबिर तंत्र के आधार पर गौतम सर्किल के पास जेएनवी कॉलोनी में दौराने नाकाबंदी एक बाइक सवार रामस्वरूप जाट पुत्र कालूराम निवासी बासी बरसिंहसर को रोककर चैक किया तो उसके कब्जे से 5.27 ग्राम एमडी व 51.30 ग्राम अफीम दूध बरामद हुआ। इस पर थाना जेएनवीसी पर मुकदमा दर्ज कर उप निरीक्षक सुशील मीणा द्वारा अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम...
विक्रम तिवाड़ी निरीक्षक थानाधिकारी जेएनवीसी बीकानेर
लक्ष्मणसिंह राठौड़ उप निरीक्षक पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
राजाराम कांस्टेबल 711 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
हरफूल कांस्टेबल 1671 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
सुनील कांस्टेबल 726 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
नोट : हरफूल कांस्टेबल 1671 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर की विशेष भूमिका रही


