






बीकानेर Abhayindia.com पूगल थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बेशकीमती भूमि को सोलर प्लांटों में विक्रय करने के मुख्य अभियुक्त रूपसिंह एवं चुन्नीसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2008 में राजस्थान से बाहर के क्रेताओं द्वारा खरीद की गई भूमि के नामान्तरण निरस्त होने पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सैकड़ों बीघा भूमि अब तक विक्रय कर चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही का विवरण
हेमन्त कुमार शर्मा आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रैंज बीकानेर एवं कावेंद्र सिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा वांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बनवारी लाल मीणा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बीकानेर के निर्देशन में तथा अमरजीत चावला आरपीएस वृत्ताधिकारी खाजूवाला के निकट सुपरविजन में समरवीर सिंह थानाधिकारी पूगल की टीम द्वारा आज पूर्व में दर्ज प्रकरण में वांछित अभियुक्त रूपसिंह एवं चुन्नीसिंह को गिरफ्तार कर लिया।
प्रकरण का संक्षित विवरण
मुस्तगीस बाबूलाल पुत्र जगनाथ राम चौधरी उम्र 52 साल निवासी रामाली ढाणी ग्रा पो सींवार पुलिस थाना बिदांयका जिला जयपुर (पश्चिम) ने रिपोर्ट पेश कि उसके मुखत्यार आम प्रिन्सीपल दीप मल्होत्रा उर्फ दीप कुमार मल्होत्रा पुत्र ओम प्रकाश मल्होत्रा निवासी मकान नम्बर 59 रोड नम्बर 77 क्लब रोड पंजाबी बाग नई दिल्ली- 110026 द्वारा वर्ष 2007 में करणीसर भाटियान तहसील पूगल के खसरा नं 518, 519, 520, 521, 523 कुल रकबा 75 बीघा भूमि शारदा देवी पत्नी सुभाषचन्द्र जाट निवासी गांव मांझुवास जिला श्रीगंगानगर से खरीद की थी, जिसका नामान्तरकरण प्रतिबंधित क्षैत्र में बिना परमिशन के दस्तावेज तैयार करवाने पर जिला कलेक्टर बीकानेर के आदेश पर निरस्त कर मूल पार्टी के नाम दर्ज होने पर मुल्जिमानों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उक्त भूमि को आगे से आगे विक्रय कर दिया वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।
तरीका-ए-वारदात
गिरोह द्वारा ग्राम करणीसर भाटियान तहसील पूगल में वर्ष 2006-07 में राजस्थान से बाहर के राज्यों द्वारा खरीद की भुमि के दस्तावेजो को जिला कलेक्टर बीकानेर के आदेश दिनांक 21.05.2008 द्वारा अधिसूचित क्षेत्रों में विधिवत प्रवेश की पूर्व अनुमति प्राप्त किये बिना प्रवेश कर दस्तावेजों का पंजीयन कराया गये जिनके नामान्तरकरण निरस्त किये गये थे। वर्ष 2020 में करणीसर भाटीयान में सोलर प्लांट लगाने वाली कम्पनियों द्वारा भूमि खरीद करना शुरू किया गया तब से जमींनो भाव बढने लगे। उक्त गिरोह के लोगों द्वारा नामान्तरकरण निरस्त हुए खसरों के मूल मालिकों के नाम से कूटरचित आधार कार्ड एवं मुखत्यारनामा तैयार कर मुखत्यारनामा आम के आधार पर आगे से आगे भूमि को विक्रय कर स्वयं को सदोष लाभ पहुंचाया है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त
रूपसिंह पुत्र विजय सिंह राजपूत (चौहान) उम्र 30 साल निवासी वार्ड नम्बर 05 करणीसर भाटियान पुलिस थाना पूगल हाल रेलमाता मरूधर कॉलोनी कानासर रोड बीकानेर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
चुन्नीसिंह पुत्र पूनम सिंह राजपूत उम्र 48 साल निवासी करणीसर भाटियान पुलिस थाना पूगल जिला बीकानेर
कार्यवाही में शामिल टीम
समरवीर सिंह थानाप्रभारी पुलिस थाना पूगल
धर्माराम हैड कांस्टेबल
बजरंग यादव कांस्टेबल
खेराजराम कांस्टेबल


