Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Police Action : अवैध शराब से भरा टैंकर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bikaner Police Action : अवैध शराब से भरा टैंकर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महानिरीक्षक रेंज बीकानेर की स्पेशल पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। टीम ने 40 लाख अनुमानित राशि की अवैध शराब से भरा टैंकर पकड़ा है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि यह शराब भारत पेट्रोलियम के टैंकर में अवैध रूप से छिपाकर ले जा रहा था।

अपराध एवं सतर्कता के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन भदौरिया व स्पेशल टीम के रेंज प्रभारी संदीप पूनिया की अगुवाई में श्रीगंगानगर के सादुलशहर में की गई इस कार्रवाई में शराब से भरे ट्रक में 322 पेटी शराब को जब्त किया है। जिनकी ट्रक सहित अनुमानित कीमत 60 लाख है। पकड़ा गया आरोपी बाड़मेर के बायतू निवासी 26 वर्षीय सुरेश मेघवाल है। इस कार्रवाई में हैड कांस्‍टेबल दुर्गादत्त, कांस्‍टेबल देवीलाल, आत्माराम, सुखजोत की अहम भूमिका रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!