






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मावठ के बाद चल रही शीतलहर से अब सर्द अहसास दिनोंदिन बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन-चार दिन भी शीतलहर का दौर चलेगा और घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।
विभाग के अनुसार, 4 जनवरी को अलवर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर और चूरू में कहीं-कहीं शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 5 जनवरी को अलवर, खैरथल तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और 6 व 7 जनवरी को अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और चूरू में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।


