Friday, May 15, 2026
Hometrendingसरकारी विद्यालयों से दूध पाउडर के पैकेट चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार

सरकारी विद्यालयों से दूध पाउडर के पैकेट चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना जसरासर ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए सरकारी विद्यालयों से दूध पाउडर के पैकेट चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिवादी द्वारा रिपोर्ट दी गई कि राजकीय विद्यालय जोगणिया बाला थावरिया व ग्राम मुन्दड के 04 राजकीय विद्यालयों में से रात्रि में अज्ञात व्यक्ति विद्यार्थियों के पोषाहार के लिए प्राप्त दूध पाउडर के पैकेट चोरी कर ले गए जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

आईजी हेमन्त शर्मा, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, एएसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा के निर्देशानुसार व जरनैलसिंह वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा बीकानेर के निकट सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए विशेश अभियान के तहत आलोकसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी द्वारा एक साथ स्कूलों में दूध पैकेटों की चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाकर थानाधिकारी के निर्देशन में टीम गठन किया गया। गठित टीम द्वारा निरन्तर प्रयास कर तकनीकी विश्लेषण व आसूचना संकलन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए दूध पाउडर पैकेटों की चोरी में शामिल श्यामसुन्दर पुत्र बाबूलाल नायक उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 06 हिमटसर नोखा, पवन कुमार पुत्र लेखराम नायक उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 12 हिमटसर पुलिस थाना नोखा, कैलाश पुत्र नरसीराम नायक उम्र 28 वर्ष निवास वार्ड नम्बर 06 हिमटसर, नोखा, दिनेश पुत्र लिछमणराम नायक उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 05 हिमटसर, मनोज पुत्र रतीराम मेघवाल उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 12 हिमटसर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपीगण से अनुसंधान व पूछताछ में नोखा थाना इलाका व पांचू थाना इलाका के भी सरकारी विद्यालयों में दूध पाउडर के पैकेटों की हुई चोरी का खुलासा हुआ है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!