Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में मकान पर फायरिंग के चर्चित मामले में एक और आरोपी...

बीकानेर में मकान पर फायरिंग के चर्चित मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन दबोचे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर स्थित सार्दुलगंज कॉलोनी में सुखदेव चायल व धनपत चायल के मकान पर फायरिंग करने के मामले में शामिल आरोपी विकी पुत्र राजेन्द्र कुमार धानका उम्र 21 साल निवासी साहूवाला प्रथम, पुलिस थाना बडागुडा जिला सिरसा (हरियाणा) को आरएसटी, डीएसटी एवं सदर थाना पुलिस ने संयुक्‍त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विकी को न्यायालय में पेश किया जाकर रिमांड पर लिया जायेगा व प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियो के बारे में पूछताछ की जायेगी व उनको भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया जायेगा। आपको बता दें कि इस प्रकरण में पूर्व में फायरिंग करने वाले अभियुक्तों के साथी रमनदीप तथा शिवसिंह भलूरी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

घटनाक्रम के अनुसार, 10 सितम्‍बर 2025 को सार्दुलगंज में परिवादी के मकान पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी जिसके खुलासे को लेकर पुलिस निरन्तर प्रयास कर रही थी। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए हेमन्त शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर व कावेन्द्रसिंह सागर पुलिस अधीक्षक तथा चक्रवर्ती सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा घटना का जल्द खुलासा करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये, जिसकी पालना में अनुष्ठा कालिया, सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सदर बीकानेर के सुपरविजन में सुरेन्द्र पचार, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा आसूचना संकलन तथा तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए परिवादी के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए काफी लम्बे समय से प्रयास किया जा रहा था। जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार विश्वजीतसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत करते हुऐ फायरिंग करने की घटना में शामिल एक आरोपी को हिसार हरियणा से दस्तयाब किया गया तथा अनुसंधान के लिए लाकर पुलिस थाना सदर पर सुपुर्द किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से फायरिंग करने के लिये साथ आये दूसरे बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा फायरिंग करने की घटना में और कौन-कौन शामिल है उनके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी को चिन्हित करने एवं दस्तयाब करने में सन्दीप पूनिया पुलिस निरीक्षक एवं दीपक यादव डीएसटी की मुख्य भूमिका रही हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!