Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीडीए के शहरी समस्या समाधान शिविर में 356 पट्टे जारी, शिकायतों का...

बीडीए के शहरी समस्या समाधान शिविर में 356 पट्टे जारी, शिकायतों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से शहरी समाधान समस्या शिविर के तहत अब तक 356 पट्टे जारी किए गए। 32 नामान्तरण पत्र, 9 लीज मनी जमा करवाकर लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, 23 आवंटन पत्र, 7 लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे, 14 भवन निर्माण स्वीकृति, 4 उपविभाजन, पुनर्गठन आदेश जारी किए गए।

शहरी समस्या समाधान शिविर के शिविर प्रभारी उपायुक्त ऋषि सुधांशु पाण्डेय ने हेल्प डेस्क पर आने व जन समस्याओं के निस्तारण एवं उन पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश मौजूद कर्मचारियों को दिए। शिविर सह प्रभारी तहसीलदार महेन्द्र सिंह रतनू व तहसीलदार आकांक्षा गोदारा ने हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के नियमित संधारण एवं समाधान का रिकाॅर्ड रखने के लिए निर्देश दिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!