Saturday, April 25, 2026
Homeराजस्थानभाजपा के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर का दावा- इस बार टूटेगा ये मिथक...

भाजपा के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर का दावा- इस बार टूटेगा ये मिथक…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज) मानव संसाधन विकास मंत्री एवं राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने दावा करते हुए कहा है कि इस चुनाव में प्रदेश में बारबार सरकार बदलने का मिथक टूट जाएगा। भाजपा प्रदेश में फिर से सरकार बनाकर पिछले दो दशक से चले रहे मिथक को तोड़कर एक कीर्तिमान स्थापित करेगी। 

जावड़ेकर ने बात मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही थी। उन्होंने कांग्रेस की चर्चा करते हुए कहा कि एक दौर था जब कांग्रेस मुख्यधारा की पार्टी हुआ करती थी, लेकिन आज भारतीय राजनीति में प्रसंगहीन हो गई है। कांग्रेस का पूरे देश में शासन हुआ करता था, लेकिन आज मात्र दोतीन राज्यों में सिमट कर रह गई है, जबकि भाजपा की 19 राज्यों में सरकारें हैं।  उन्होंने राजस्थान गौरव यात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस आज भाजपा का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं हैं।

कांग्रेस से जनता का इस कदर मोहभंग हुआ है कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां पर कांग्रेस की हार होती है। राहुल गांधी जितना प्रदेश में बारबार आएंगे, उतना ही कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी आम चुनाव हो रहे हैं, वहां पर सभी जगह भाजपा की सरकारों का गठन होगा।

शैलजा ने बताया कि ऐसे फाइनल होगा एमएलए का टिकट

 

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!