Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबहू ने लोहे की रॉड से सास पर किया कातिलाना हमला

बहू ने लोहे की रॉड से सास पर किया कातिलाना हमला

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। घरेलू विवाद के चलते तैश में आई बहू ने अपनी सास पर कातिलाना हमला कर दिया। खाजूवाला के चक एक पीएचएम में हुई इस संगीन वारदात में गंभीर रूप से घायल सास लक्ष्मी देवी को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार चक एक पीएचएम में काश्तकार रामप्रताप कुम्हार की ढाणी में हुई कातिलाना हमले की इस वारदात में मौके पर आपसी कहासुनी के बाद रामप्रताप की पुत्र वधू पुष्पादेवी ने तैश में आकर अपनी सास लक्ष्मी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दरम्यान मौके पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर लहूलुहान हुई लक्ष्मी देवी को एंबूलेंस के जरिये पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार रामप्रताप कुम्हार के घर में उसके बेटे श्याम कुम्हार की बहू पुष्पा और सास लक्ष्मी में पिछले काफी समय से नोंक-झोंक चल रही थी। सोमवार सुबह सास लक्ष्मी ने घरेलू काम को लेकर बहू को उलाहना दिया तो दोनों में बोलचाल हो गई और इसी दरम्यान तैश में आई बहूु ने अपनी सास के सिर में लोहे की रॉड दे मारी। सिर में लगी गंभीर चोट के कारण सास लक्ष्मी मौके पर ही अचेत हो गई।

राजे के गृह जिले में रोड शो से शुरू होगा राहुल का चुनावी दौरा

ठग्स ऑफ बीकानेर इंटर वार्ड टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!