








बीकानेर Abhayindia.com बार एसोसिएशन बीकानेर में चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए आज चार उम्मीदवारों वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार पुरोहित, हनुमान प्रसाद शर्मा, सुखाराम मेघवाल एवं शकीना बानो ने आवेदन प्राप्त किए हैं। इनमें हनुमान प्रसाद शर्मा ने आवेदन जमा कराया है। आपको बता दें कि वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 2232 हैं। मतदाता सूची में महिला अधिवक्ताओं की संख्या 284 है। इस सूची के उपरान्त अन्तिम रूप से मतदाता सूची 10 दिसम्बर को शाम 4.00 बजे घोषित की जाएगी।
चुनाव अधिकारी अविनाश व्यास, सोमदत्त पुरोहित एवं चन्द्रप्रकाश कुकरेती द्वारा अवगत कराया कि 9 दिसम्बर को समय 1 बजे से 4 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करवाने की अन्तिम तारीख तय है। नामांकन वापस लेने के लिए 10 दिसम्बर को 12.00 बजे से 2 बजे तक का समय तथा उसके तुरन्त बाद नामांकन जांच कर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव कार्यालय में चुनाव कार्यक्रम में मनोनीत कार्यकारिणी के सदस्य मदन गोपाल व्यास, विजय श्रृंगी, विजयपाल सिंह, उमाशंकर शर्मा, राकेश रंगा, रोहित खन्ना, विरेन्द्र आचार्य, राजकुमारी पुरोहित ने सहयोग किया।


