Friday, May 15, 2026
Hometrendingडूँगर महाविद्यालय में विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

डूँगर महाविद्यालय में विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजकीय डूँगर महाविद्यालय में आज NSS इकाई के सहयोग से विज्ञान भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य बताते हुए NSS स्वयंसेवकों के उत्साह की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

शिविर में NSS इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रविकांत व्यास और डॉ. पूजा ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। NSS के 30 से अधिक स्वयंसेवकों ने भी आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी, कर्मचारी और स्वयंसेवक शामिल हुए तथा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर का आयोजन सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा की भावना को समर्पित रहा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!