Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेर…तो देश में एक भी नहीं बचेगा घुसपैठिया : शाह

…तो देश में एक भी नहीं बचेगा घुसपैठिया : शाह

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने घुसपैठियों को देश से बाहर निकलने का काम किया है। बीकानेर सीमावर्ती क्षेत्र है। मैं यह वचन देता हूँ की आप 2018 में यहाँ और 2019 में भाजपा की सरकार ला दो, घुसपैठियों को चुन चुनकर पकड़ा जाएगा। शाह ने चुनौती देते हुए कहा कि कोंग्रेस को एनआरसी पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए।

यहाँ एसपी मेडिकल कॉलेज मैदान में आयोजित हो रहे एससी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अनुसूचित जाति की माँ अपने बीमार बच्चे का इलाज नहीं करवा पाती थी लेकिन अब कैन्सर जैसी गम्भीर बीमारियों का इलाज सरकार की योजना से निशुल्क  करा सकती हैं। शाह ने भाषण के दौरान कहा कि जब तक कांग्रेस सरकार में रही तब तक बाबा साहेब को उचित सम्मान नहीं दिया। भाजपा सरकार आई तो भारत रत्न दिया गया। शाह ने अम्बेडकर के नाम पर भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएँ गिनाते हुए कहा कि बाबा साहेब के द्वारा बनाया गया संविधान मिसाल है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में दलित अत्याचरों में बहुत कमी आई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!