Friday, May 15, 2026
Hometrendingपेपर लीक प्रकरण को लेकर चर्चा में आईं आरपीएससी की सदस्य संगीता...

पेपर लीक प्रकरण को लेकर चर्चा में आईं आरपीएससी की सदस्य संगीता आर्य का इस्‍तीफा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की सदस्य संगीता आर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक तय था। आपको बता दें कि आर्य का नाम पेपर लीक प्रकरणों के चलते चर्चा में आया था।बताया जाता है कि ईओ भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्यूरो ने आर्य को पूछताछ के लिए जयपुर स्थित मुख्यालय बुलाया था। उस समय उन्होंने इंटरव्यू संबंधी व्यस्तता का हवाला देते हुए 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा था।

आपको यह भी बता दें कि बीते साल एसीबी टीम ने संगीता आर्य के आवास पर भी तलाशी ली थी। हालांकि यह तलाशी किस मामले के अंतर्गत की गई थी, इस संबंध में ब्यूरो की ओर से कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। टीम ने करीब दो घंटे तक मौजूद दस्तावेजों की जांच की थी। आपको यह भी बता दें कि संगीता आर्य सोजत विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गईं थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!