Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Police Action : अफीम सहित दो तस्‍कर गिरफ्तार, कार जब्‍त, एक...

Bikaner Police Action : अफीम सहित दो तस्‍कर गिरफ्तार, कार जब्‍त, एक अन्‍य आरोपी से हथियार बरामद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक रेंज की स्‍पेशल टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ (अफीम) 01 किलो 160 ग्राम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में उपयोग ली जा रही क्रेटा (कार) गाडी जब्त की गई है। वहीं, एक अन्‍य कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी के कब्‍जे से अवैध देशी कट्टा मय 02 जिन्दा राउण्ड बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, रेंज कार्यालय बीकानेर के सुपरविजन में रेंज स्पेशल टीम द्वारा जिला बीकानेर व चूरू में दो अलग-अलग कार्यवाही की गई।

पुलिस थाना कालू जिला बीकानेर के साथ समन्वय स्थापित कर कालू थाना क्षेत्र में भारतमाला रोड़ पर अवैध मादक पदार्थ (अफीम) की तस्करी करते हुए दो तस्करों अनिल पुत्र मोहनराम जाति बिश्‍नोई उम्र 27 साल तथा मोतीलाल उर्फ मोहित पुत्र किशनलान ब्राह्मण उम्र 25 साल निवासी पीलवा पुलिस थाना लोहावट जिला फलौदी के कब्जे से एक कार (क्रेटा) तथा 01 किलो 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफीम) जब्त किया गया है।

इसी तरह पुलिस थाना दुधवाखारा जिला चूरू के साथ समन्वय स्थापित कर दुधवाखारा थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन कर विक्रम पुत्र सुरेन्द्र जाति नायक उम्र 23 निवासी वार्ड नम्बर 1 नायकान मौहल्ला राजगढ, चूरू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी हथियार मय 02 कारतूस जब्त किये गये। उक्त दोनो प्रकरणों में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान कर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!