Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरअमित शाह के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने किए सुरक्षा के ये...

अमित शाह के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने किए सुरक्षा के ये खास बंदोबस्त

AdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गुरुवार को बीकानेर आगमन के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पुख्ता बंदोबस्त कर लिये है। अमित शाह की मौजूदगी में यहां मेडिकल कॉलेज मैदान में होने वाले अनुसूचित जाति सम्मेलन के लिये पुलिस और सुरक्षा एजेसिंयों ने बुधवार को एक बार फिर निरीक्षण किया तथा सुरक्षा बंदोबश्तों के लिहाज से मैदान में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा अधिकारियों ने सार्दुल क्लब मैदान, मेडिकल कॉलेज मैदान, पार्क पैराडाइज भवन का सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लिया। जिला पुलिस ने भी अमित शाह के कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक बंदोबस्त कर लिये है।

तैयारियां जोर-शोर से

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 4 अक्टूबर को बीकानेर आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। स्वागत प्रभारी महावीर रांका के निवास पर भाजपा कार्यकर्ता झण्डे तैयार करने से लेकर चैराहो की सजावट, कटआउट तैयार करवाने सहित विभिन्न कार्यो की व्यवस्था में लगे हुए हैं। इन तैयारीयों में उपमहापौर अशोक आचार्य सहित पार्षद राजेन्द्र शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, रमेश कुमार भाटी, दुर्गा शंकर आचार्य, आनन्द सोनी, दीपक व्यास, बाबु सुथार, प्रणव भोजक, नरेन्द्र भादाणी, रजत, मिथुन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व स्वागत प्रभारी महावीर रांका ने सजावट किये जाने वाले स्थानों का जायजा भी लिया व दिशा निर्देश भी दिए।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!