Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : युवक पर चाकू से हमला, महिला को चाकू दिखाकर...

Bikaner Crime : युवक पर चाकू से हमला, महिला को चाकू दिखाकर बटुआ छीना

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चाकूबाजी की दो वारदातें सामने आई है। कोटगेट थाना क्षेत्र के सुभाष मार्ग पर एक युवक पर चाकू से हमला हो गया। हमले में घायल हुए युवक की रिपोर्ट पर तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, सदर थाना क्षेत्र में भुट्टा बा बास के पास एक महिला को चाकू दिखाकर बटुआ छीनने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी सुभाष मार्ग निवासी 20 वर्षीय समीर खान पुत्र राजू खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विक्‍की पठान, निकू और भूरा एकराय होकर आए और मुझे रास्‍ते में रोककर अचानक मारपीट शुरू कर दी। मैं जान बचाकर गली में भागा तो तीनों ने मुझे घेरकर जान से मारने के लिए चाकू से हमला कर दिया जिससे चोटें आ गई। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल महेन्‍द्र सिंह को सौंपी गई है।

इधर, डीडू सिपाहियान मोहल्‍ला निवासी नूरजहां बानो पत्‍नी फीरोज खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नोईन खान उर्फ ढिल्‍लू व उसका भाई सोहल खान उर्फ लक्‍की पुत्र सलीम निवासी निवासी भुट्टों का बास ने चाकू दिखाकर मेरा बटुआ छीन लिया और गले में पहना सोने का मंगलसूत्र तोडकर भाग गए। बटुए में 3700 रुपए थे। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल राकेश को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!