Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमंत्रालयिक संवर्ग की राज्य स्तरीय वरिष्ठता सूची बनाकर पदोन्नति करने की पुरजोर...

मंत्रालयिक संवर्ग की राज्य स्तरीय वरिष्ठता सूची बनाकर पदोन्नति करने की पुरजोर उठाई मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक को अतिआवश्यक ईमेल के द्वारा ज्ञापन भेजकर शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के सभी पदों की राज्य स्तरीय वरिष्ठता सूची बनाकर पदोन्नति देने की पुरजोर मांग की है।

आचार्य ने बताया कि मंत्रालयिक संवर्ग का केडर कंट्रोल विभागाध्यक्ष यानि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान -बीकानेर में निहित है अतः पूर्व में मंत्रालयिक संवर्ग के कार्य जो कि जिला एवं संभाग स्तरीय कार्यालयों को दिये गये उन अधिकारों को वापस ले कर निदेशालय स्तर पर ही सभी कार्य सम्पन्न किये जावे जिससे वरिष्ठता, पदोन्नति, नियुक्ति एवं पदस्थापन आदि कार्यों में समानता रहेगी किसी भी प्रकार की विसंगतियों से बचाव होगा। आचार्य ने यह भी बताया कि पत्र में 1986 के चयनित कनिष्ठ लिपिकों की वरिष्ठता एवं पदोन्नति करने की मांग भी उठाई गई है। आचार्य ने बताया कि शैलेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा से मुलाकात कर ज्ञापन की प्रति दी गई। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से सुना एवं उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!