






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है। मकान के मालिक मंदिर के दर्शन के लिए गए थे, पीछे से तीन जने जेवरात व नगदी चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी चौपडाबाडी निवासी राजकुमार सोनी पुत्र भंवरलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं और मेरा पूरा परिवार रामदेवरा मंदिर के दर्शन के लिए गए हुए थे पीछे से तीन अज्ञात जने मकान के ताले तोडकर सोने व चांदी के जेवरात तथा नगदी चोरी कर ले गए। मामले की जांच एएसआई बीरबलराम को सौंपी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस लाइन गंगाशहर निवासी फूलचंद बांठिया के बंद मकान में भी चोरी की वारदात हुई है।


