Friday, May 15, 2026
Hometrendingपूर्व सीएम गहलोत के सामने आई गुटबाजी, दो दिग्‍गज नेताओं के समर्थक...

पूर्व सीएम गहलोत के सामने आई गुटबाजी, दो दिग्‍गज नेताओं के समर्थक आपस में ही उलझे, पुलिस ने किया हस्‍तक्षेप

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

कोटा Abhayindia.com पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोटा दौरे के दौरान दो दिग्‍गज नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। इससे क्षेत्र के नेताओं के बीच चल रही गुटबाजी सामने आ गई। घटनाक्रम के अनुसार, पूर्व मुख्‍यमंत्री गहलोत जैसे ही रेलवे स्टेशन पहुंचे, वैसे ही प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के समर्थक एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश में जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। माहौल को बिगड़ते देखकर पुलिस को हस्‍तक्षेप करना पड़ा। कई समर्थक ने पुलिसकर्मियों से भी उलझने लगे। आखिरकार पुलिस ने स्थिति पर काबू कर लिया। वहीं, पूर्व सीएम गहलोत बिना किसी प्रतिक्रिया अपनी गाड़ी में बैठकर बारां के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद के दौरान मौके पर पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल दोनों ही मौजूद नहीं थे। लेकिन उनके समर्थक अपने-अपने नेता की ताकत दिखाने के लिए जमकर नारेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों दिग्‍गज नेताओं के समर्थकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से जारी है। इससे पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन के दौरान भी हंगामे का माहौल देखने को मिला था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!