Friday, May 15, 2026
Hometrendingकरोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण से मुक्‍त कराई, दो कॉलोनियों पर...

करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन अतिक्रमण से मुक्‍त कराई, दो कॉलोनियों पर भी चला बुलडोजर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने एक बार फिर बुलडोजर की कार्यवाही शुरू करते हुए करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। जेडीए ने आगरा रोड स्थित सुमेल क्षेत्र के जोन-10 में ईकोलॉजिकल जोन के तहत कार्रवाई करते हुए 69 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटा दिया। जेडीए टीम ने निर्माणाधीन मकान, कोठरियां, बाउंड्रीवाल और अन्य अवैध ढांचों को जेसीबी मशीनों व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया।

इसके अलावा सुमेल व बेनाडा की ढाणी में विकसित की जा रही दो नई अवैध कॉलोनियों को भी नष्ट किया गया, जहां बिना स्वीकृति व भू-रूपांतरण के सड़कों और प्लॉटों की बाउंड्री बनाई जा रही थी। जेडीए ने चेतावनी दी कि ईकोलॉजिकल जोन में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कॉलोनी विकास सख्ती से रोका जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!