Saturday, April 25, 2026
Hometrendingनवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए रीको को तीन जिलों में...

नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए रीको को तीन जिलों में भूमि आवंटन की मंजूरी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की औद्योगिक क्षमता के संवर्द्धन के दृष्टिगत राज्य सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन और फलौदी जिलों में औद्योगिक परियोजनार्थ विभिन्न भूमि आवंटनों को मंजूरी दी हैं।

मुख्यमंत्री ने भीलवाड़ा जिले की तहसील कोटड़ी के ग्राम कोदिया में 20.80 हैक्टेयर भूमि राजस्थान औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) को नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए स्वीकृति दी है। वहीं, डीडवाना-कुचामन की तहसील परबतसर में स्थित मौजा भकरी मौलास में 71.59 हैक्टेयर भूमि रीको को औद्योगिक परियोजनार्थ आंवटित की है। इसी प्रकार, फलौदी जिले की तहसील आऊ के ग्राम हाजीसागर एवं ग्राम टेणानाडी में कुल 49.82 हैक्टेयर भूमि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!