HometrendingBikaner Crime : धोखाधड़ी करके बैंकखाते से 13 ट्रांजेक्‍शन करते हुए लाखों...

Bikaner Crime : धोखाधड़ी करके बैंकखाते से 13 ट्रांजेक्‍शन करते हुए लाखों रुपए निकाले, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन ठगी के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, जेएनवीसी थाना क्षेत्र के एक व्‍यक्ति के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी सुदर्शना नगर निवासी राकेश कुमार चलाना पुत्र देवीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात शख्‍स ने 22 अक्‍टूबर 2025 व 25 अक्‍टूबर 2025 को कुल 13 ट्रांजेक्‍शन करते हुए बैंक खाते से 4,72, 741 रुपए ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए निकाल लिए। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल मुकेश को सौंपी गई है।

गंगाशहर में मारपीट करने 
वालों पर केस दर्ज

गंगाशहर थाना क्षेत्र में भादाणियों की तलाई के पास एक व्‍यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्‍य जनों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सुमित ठाकुर पुत्र ओपेन्‍द्र निवासी गोपेश्‍वर बस्‍ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साबिर अली, नासिर अली, तालिब अली रंगरेज व पांच-सात अन्‍य जनों ने हमारे साथ मारपीट की जिससे मेरे भाई व अन्‍य जनों के चोटें आ गई। आरोपियों ने ऐलानियां धमकी दी कि तुम लोगों को मारे बगैर नहीं छोडेंगे। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular