HometrendingBikaner Crime : सोलर प्लांट में चोरी का आरोपी दुबई भागा, लुकआउट...

Bikaner Crime : सोलर प्लांट में चोरी का आरोपी दुबई भागा, लुकआउट सर्कुलर जारी कर एयरपोर्ट पर दबोचा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने सोलर प्लांट में प्लेट चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई भागे आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस कर उसे गोवा एयरपोर्ट पर दबोच लिया। यह मामला पूगल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर 18 सितबंर को परिवादी सिक्‍योरिटी ऑफिसर ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपियों ने उसके प्लांट से कुछ प्लेट व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच करते हुए पुलिस ने इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। विनोद कुमार नाम का आरोपी पुलिस के डर से दुबई भाग गया। जिस पर पुलिस टीम ने विनोद के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया और गोवा एयरपोर्ट से उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से इस मामले को लेकर पूछतााछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी राजेन्द्र, धर्माराम, सुशील, अविनाश, आसुलाल शामिल रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular