








जयपुर Abhayindia.com अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ ही प्रचार का दौर शुरू हो गया है। इस बीच, कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी 40 सदस्यीय सूची में प्रदेश के दिग्गज नेताओं से लेकर विधायकों और सांसदों तक को शामिल किया गया है। इसमें बीकानेर से कोई नेता शामिल नहीं है।
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, सह प्रभारी ऋतिक मकवाना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, विधायक हरीश चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, दानिश अबरार, दिव्या मदेरणा, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, विधायक अशोक चांदना, अर्जुन सिंह बामनिया, हरिमोहन शर्मा, सांसद मुरारीलाल मीणा, भजनलाल जाटव, हरीश चंद्र मीणा, संजय जाटव, उम्मेदाराम बेनीवाल, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, शकुंतला रावत, कोटा-बूंदी से लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल, विधायक रोहित बोहरा, गणेश घोगरा, अमीन कागजी, अमित चाचान, डूंगरराम गैदर और चेतन पटेल को शामिल किया गया है।


