Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Crime : रुपयों का तगादा करने पर चाकू से हमला, पति-पत्‍नी...

Bikaner Crime : रुपयों का तगादा करने पर चाकू से हमला, पति-पत्‍नी पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्‍ती में रुपयों का तगादा करने से नाराज पति-पत्‍नी पर चाकू से हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय मधुबनी (बिहार) के मूल निवासी सरोज कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे पिता जयनारायण यादव नरसिंह सागर तालाब क्षेत्र निवासी धर्मेन्‍द्र और रंजना के घर रुपयों का तगादा करने के लिए गए। इस पर दोनों जने नाराज हो गए और कहा कि तू हमारे घर कैसे आ गया। इस दौरान धर्मेन्‍द्र ने सब्‍जी काटने वाले चाकू से जान से मारने की नियत से मेरे पिता की छाती व पेट पर हमला कर दिया जिससे वे जख्‍मी हो गए। मामले की जांच उपनिरीक्षक सोहनलाल को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!