








बीकानेर Abhayindia.com दिवाली के मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर गुरूवार को नया शहर थाना पुलिस ने इलाके में पैदल मार्च निकाला।
सीआई नया शहर कविता पूनिया की अगवाई में निकाली गये पैदल मार्च में आमजन से त्यौहारी मौके पर शांति और खुशहाली का माहौल कायम रखने के लिये पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर सीआई कविता पूनिया ने बताया कि इलाके में अपराधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस की ओर से पुख्ता बंदोबश्त किये गये है।


