Friday, May 15, 2026
Hometrendingदिवाली से पूर्व स्वायत्त शासन विभाग करवाएगा सभी दमकल दलों का सर्वे,...

दिवाली से पूर्व स्वायत्त शासन विभाग करवाएगा सभी दमकल दलों का सर्वे, 3 दिन में पूरी हो जांच प्रक्रिया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार ने आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखते हुए दीपावली के अवसर पर स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेशभर में संचालित सभी दमकल दलों का व्यापक सर्वे करवाने के निर्देश जारी किए हैं। शासन सचिव रवि जैन ने इस संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों के भीतर सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के दमकल दलों की स्थिति का संपूर्ण मूल्यांकन करें।

उन्होंने कहा कि सर्वे के अंतर्गत दमकल वाहनों की तकनीकी स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, मैनपावर की उपलब्धता, आपदा के दौरान प्रतिक्रिया समय, पानी की आपूर्ति व्यवस्था, तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फायर सर्विसेज की तत्परता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी कमी या तकनीकी समस्या पाई जाए, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्ष 2025 की बजट घोषणा में दमकल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत 250 नये अग्निशमन वाहन खरीदने के साथ उपकरणों के आधुनिकीकरण और प्रशिक्षण व्यवस्था को भी सशक्त बनाया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!