Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान की प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में बनेगा खेल मैदान, मंत्री ने किया...

राजस्‍थान की प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में बनेगा खेल मैदान, मंत्री ने किया दावा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने संपूर्ण राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान आवंटित किए हैं। जिन ग्राम पंचायतों में अब तक खेल मैदान नहीं बने हैं, सरकार शीघ्र ही ऐसे ग्रामों में भी खेल मैदान निर्माण कार्य प्रारंभ करेगी। यूडीएच मंत्री खर्रा बुधवार को सीकर जिले के दांता में अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उद्घाटन मैच केम्ब्रीज पीजी गर्ल्स कॉलेज कांवट ओर ग्रामीण पीजी कॉलेज सीकर के मध्य खेला गया जिसमें ग्रामीण पीजी कॉलेज सीकर ने 7 पोइंट से मैच जीता।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री ने कहा कि खेल को सदैव खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा जीत और हार को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीत प्रेरणा देती है और हार हमें सीखने का अवसर प्रदान करती है।

यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा कि शहरी सेवाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी है। यदि कोई अधिकारी विकास कार्यों में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजित शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य कमजोर आर्थिक वर्ग के वास्तविक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना है, न कि धनाढ्य वर्ग को फायदा देना हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में नगरपालिकाओं में रिक्त चल रहे अधिशाषी अधिकारी पदों को लेकर बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित 111 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 20 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रत्येक नगरपालिका में नियमित अधिकारी पदस्थापित कर दिए जाएंगे।

यूडीएच मंत्री खर्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने जर्जर भवनों के नवीनीकरण का निर्णय लिया है तथा जो भवन अत्यधिक खराब स्थिति में हैं, उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने की स्वीकृति दी गई है। अब प्रत्येक वर्ष सरकारी भवनों की सुरक्षा जांच कराई जाएगी। साथ ही सरकारी एवं निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। खंडेला विधायक सुभाष मील ने कहा कि खिलाड़ियों को जब भी मौका मिले खेल में अनुशासन के साथ अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हुए निश्चित लक्ष्य लेकर आगे बढ़े जिससे सफलता आपके कदम चूमेगी। इस अवसर पर कॉलेज निदेशक सुरेश शर्मा, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, राजेंद्र सिंह खाचरियावास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!