Friday, May 15, 2026
Hometrendingश्रीपूनरासर धाम में होगा राज्याभिषेक एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन, कार्यक्रम के पोस्टर...

श्रीपूनरासर धाम में होगा राज्याभिषेक एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन, कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ विमोचन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा दशहरे पर श्रीपूनरासर धाम में राम का राज्याभिषेक एवं रामभक्त पूनरासर हनुमान का महारुद्राभिषेक, हवन, महाज्योत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास (लालजी) ने जानकारी देते हुए कहा कि पण्डित नथमल पुरोहित, श्री श्री 108 श्रीधर महाराज के सानिध्य में 2 अक्टूबर 2025 को दशहरे के अवसर पर पूनरासर धाम में राम भक्त हनुमान का रूद्राभिषेक एव महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा।

उन्‍होंने बताया कि यात्रा के लिए 1 अक्टूबर 2025 सांय 7 बजे से बसों की रवानगी शिव प्लाजा पुराने बस स्टेण्ड, बीकानेर से श्री पूनरासर धाम के लिए होगी। कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, उद्योगपति अशोक मोदी उपस्थित रहेंगे। पूनरासर हनुमान के महारुद्राभिषेक कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रवानगी 1 अक्टूबर 2025 को होगी। पूनरासर धाम में श्रीराम भक्त हनुमान का रुद्राभिषेक, महाज्योत एवं महाप्रसादी 2 अक्टूबर 2025 को होगी। पूनरासर धाम में होने वाले इस भव्य महारुद्राभिषेक कार्यक्रम की तैयारी में रतन लाल बोथरा, विनोद व्यास, महावीर बोथरा, हर्षवर्द्धन व्यास, यशवर्द्धन व्यास जुटे रहे। पूनरासर धाम में होने वाले महारुद्राभिषेक एवं भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास और लालजी व्यास ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!