








जयपुर Abhayindia.com शासन सचिव शिक्षा विभाग कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में गुरुवार को एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी शैक्षणिक सत्र जल्दी प्रारंभ करने तथा शिविरा पंचांग में आवश्यक सुधार पर केंद्रित रहा। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र को एक अप्रैल से शुरू करने पर गहन-विचार विमर्श हुआ। इस दौरान प्रस्तावित शैक्षणिक सत्र के दौरान सामने आने वाली संभावित चुनौतियों, शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर संचालन तथा पंचांग में आवश्यक संशोधनों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल, निदेशक प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, आरएससीईआरटी सदस्य सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


