Friday, May 15, 2026
Hometrendingपीएम मोदी की सभा में आई तकनीकी गड़बड़ी, आईएएस पर गिरी गाज,...

पीएम मोदी की सभा में आई तकनीकी गड़बड़ी, आईएएस पर गिरी गाज, एपीओ करने के आदेश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बांसवाड़ा के नापला में गुरुवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सभा के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी की गाज एक आईएएस पर गिरी है। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीओआईटी) की सचिव आईएएस अर्चना सिंह को एपीओ (आगामी आदेशों की प्रतीक्षा में) कर दिया है। हालांकि, कार्मिक विभाग की ओर से एपीओ किए जाने का जो आदेश जारी किया गया है उसमें प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा में आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे, उसी समय बड़ी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। करीब 10 मिनट तक मंच से केवल पीएम मोदी की आवाज सुनाई दी, लेकिन वीडियो स्क्रीन पूरी तरह ब्लैक आउट रही। वीडियो फीड नहीं चल रहा था। इसके पहले किसानों के साथ प्रस्तावित संवाद का हिस्सा भी प्रभावित हुआ। उस समय भी बार-बार ऑडियो-वीडियो में समस्या आ रही थी। कार्यक्रम के तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीओआईटी) की थी, जिसकी सचिव के रूप में अर्चना सिंह तैनात थीं। ऐसे में सभा के बाद राज्य सरकार ने उन्हें हटाकर एपीओ कर दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!