Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Congress : दो महीने में हो जाएगा जिलाध्‍यक्षों का ऐलान, जिलेवार...

Rajasthan Congress : दो महीने में हो जाएगा जिलाध्‍यक्षों का ऐलान, जिलेवार पर्यवेक्षक किए नियुक्‍त, देखें सूची…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान कांग्रेस में संगठनात्‍मक गतिविधियों के क्रम में 30 पर्यवेक्षकों को जिले आवंटित कर दिए गए है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने जिलाध्यक्षों की नई टीम का ऐलान अगले दो महीनों में कर देगी। राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को पर्यवेक्षकों को जिले आवंटित कर दिए है। ये पर्यवेक्षक जमीनी स्तर पर फीडबैक के आधार पर जिलाध्‍यक्ष का नाम तय करेंगे।

पर्यवेक्षकों को जिलों के आवंटन से पहले दिल्ली में बैठक ली गई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, महासचिव सचिन पायलट, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

जिलेवार पर्यवेक्षकों को मिली जिम्‍मेदारी

जयपुर शहर – गिदुगु रूद्र राजू

जयपुर ग्रा. पूर्व-प. – विकार वानी

गंगानगर – कुलजीत सिंह नागरा

हनुमानगढ़ – अमित विज

चूरू – सुभाष चोपड़ा

झुंझुनूं – कैप्टन प्रवीण डावर

जैसलमेर – विमल चुडासमा

अलवर- सलीम अहमद

दौसा – लालजी देसाई

डीडवाना कुचामन – अमी याजनिक

नागौर – शाकिर शनादी

चित्तौड़गढ़ – रोहित चौधरी

सीकर, नीमकाथाना – सुखदेव पांसे

बीकानेर श. व ग्रा. – राजेश लिलोठिया

सवाई माधोपुर व टोंक – राजेश कच्छप

अजमेर श. व ग्रा. – अशोक तंवर

धौलपुर व करौली – अनिल चौधरी

भरतपुर व डीग – केवल सिंह पठानिया

पाली व फलौदी – गीता भुक्कल

जोधपुर श. व ग्रा.- यशपाल आर्य

बाड़मेर व बालोतरा – राजेश तिवारी

जालौर व सिरोही – परेश धनानी

उदयपुर श. व ग्रा. – यशोमति ठाकुर

सलूंबर व प्रतापगढ़ – अमित सिहाग

डूंगरपुर व बांसवाड़ा – अनिल भारद्वाज

भीलवाड़ा श. व ग्रा. – विजय इंदर सिंगला

बारां व झालावाड़ – ममता देवी

राजसमंद व ब्यावर – सुखदेव

बूंदी, कोटा श. व ग्रा. – जेटी कुसुम कुमार

खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड़ – भरतसिंह

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!