Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा, काली माता मंदिर...

बीकानेर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा, काली माता मंदिर में किया जा रहा पाठात्मक यज्ञ, कन्‍याओं का पूजन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े अंतर्गत शारदीय नवरात्रा पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने, विश्व में शांति और राज्य में खुशहाली को लेकर पाठात्मक सतचंडी यज्ञ का आयोजन इन दिनों सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर में करवाया जा रहा है। 22 सितंबर को शुरु हुए पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ में याज्ञाचार्य व पंचाग कर्ता पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व मेंं गुरुवार को गोपाल गहलोत परिवार की ओर से बड़ी संख्‍या में कन्याओं का पूजन किया गया और उनके लिए प्रसाद का आयोजन किया गया।

पंडित राजेन्द्र किराडू ने बताया कि इससे पहले सुबह मंडप पूजन किया गया। तत्पश्चात स्वस्ति पाठ, गणेश पूजन, नव ग्रह षोढष मात्री का पूजन, गौरी तिलक मंडल, सर्वतोभ्रद मण्डल पूजन, श्री सुक्त एवं कनक धारा स्तोत्र द्वारा भगवती दुर्गा का अभिषेक एवं देवी राजोपचार पूजन, आवरण पूजन, पात्र सादन पूजा के साथ विशेष पूजा अर्चना नित्य सहस्त्रार्चन प्रयोग किया जा रहा है।

आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा नित्य दुर्गा सप्तशती पाठ, गणेश अथर्वशीर्ष एवं भैरव स्तोत्र का पाठ वातावरण में गूंजायमान हो रहा है। यज्ञ में भाग लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों का सुबह से लेकर शाम तक आवागमन बना हुआ है।

premlata pania
premlata pania

दोपहर 12 बजे शुरु होने वाला यह कार्यक्रम प्रतिदिन सांय 6 बजे तक चलता है। शाम को नित्य आरती तथा इसके बाद भजन संध्या में माता के समधुर भजन प्रतिष्ठित गायक कलाकार प्रेमलता पणिया सहित अनेक गायकों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में कन्यापूजन के साथ कन्याओं को शुद्ध सात्विक भोजन कराया गया। इससे पूर्व भुवनेश तंवर ने सपत्नीक मां काली के भोजन प्रसादी का भोग लगाया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!