








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो रही है। इसी क्रम में संगठन सृजन अभियान के तहत सभी 50 जिलों में पार्टी अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक लगाए गए है। सभी 30 पर्यवेक्षकों की गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव के.सी वेणुगोपाल बैठक लेंगे। इन्हें जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी देकर सम्बंधित दस्तावेज सौंपें जाएंगे। यहीं से पर्यवेक्षकों को जिलों को आवंटन किया जाएगा। कुछ को एक से अधिक जिलों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
इधर, जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेता अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए अन्य नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकताओं की मान-मनुहार में जुट गए हैं। ये नेता प्रदेश कार्यालय या जिन राज्यों में पहले से संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है। वहां के नेताओं से प्रक्रिया के बारे में फीडबैक ले रहे हैं।


