Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Crime File : नाबालिग का अपहरण कर नगदी व जेवरात चोरी,...

Bikaner Crime File : नाबालिग का अपहरण कर नगदी व जेवरात चोरी, महिला सहित पांच जने नामजद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में गेमना रोड स्थित विद्याधर नगर में एक नाबालिग का अपहरण कर नगदी व जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला सहित पांच जनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी सुभाष राव निवासी भाटों का बास हाल निवासी विद्याधर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करण राव, सुंदरलाल, पुष्‍पा, सवाई, अर्जुन निवासी विद्याधर नगर ने मेरी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया तथा मेरे घर से 150000 रुपए नगदी व बोरिया, ठुसी, पायल चोरी कर ले गए। मामले की जांच एएसआई सुभाषचंद को सौंपी गई है।

ट्रांसपोर्टर के साथ धोखाधड़ी, 
चालक के खिलाफ केस दर्ज

मक्‍का से भरा ट्रक गंतव्‍य स्‍थान पर नहीं भेज कर उसे अन्‍य पार्टी को बेचकर राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। बीकानेर के ट्रांसपोर्टर ने चालक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए बीछवाल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी शिव कुमार ब्राह्मण पुत्र छगनलाल निवासी लाछडसर रतनगढ हाल निवासी क्रष्‍णा ट्रांसपोर्ट कंपनी बीछवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेरूना निवासी चालक प्रभुनाथ पुत्र नारायणनाथ सिद्ध को मक्‍का का 30 टन 850 किलो वजन कराकर कोलकाता पहुंचाने के लिए भेजा था लेकिन चालक ने बीच रास्‍ते में ही उक्‍त माल को किसी अन्‍य पार्टी को बेच दिया और राशि का गबन कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक मंजीत कौर को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!