








कोटपूतली-बहरोड़ Abhayindia.com जिला कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने समाजसेवी मधु किन्नर के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह हत्या 10 लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड नरेश कुमार उर्फ सोनिया उर्फ जरीना किन्नर को गिरफ्तार किया है, जिस पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित है।
घटनाक्रम के अनुसार 10 सितंबर, 2025 को समाजसेवी मधु किन्नर नीमराना के रीको औद्योगिक क्षेत्र में अपनी गाड़ी में बैठी थीं, जब एक नकाबपोश व्यक्ति ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।इस संबंध में मुकदमा नंबर 459/2025, धारा 103(1) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया।
हत्या की वजह और साजिश
* हत्या की साजिश भिवाड़ी की सीमा किन्नर और उसकी चेला नरेश कुमार उर्फ सोनिया ने रची थी।
* कारण यह था कि मधु किन्नर और सीमा किन्नर के बीच आपसी झगड़ा था, और मधु ने वीडियो के माध्यम से सीमा को धमकी दी और गाली-गलौज की थी।
* हत्या का मुख्य उद्देश्य मधु किन्नर को रास्ते से हटाकर उसकी जगह पर नरेश कुमार उर्फ सोनिया को स्थापित करना था।
* सोनिया ने अपने प्रेमी मोहम्मद जावेद उर्फ समीर के साथ मिलकर शूटर पवन कुमार गुर्जर को 10 लाख रुपये की सुपारी दी। यह योजना सीमा किन्नर के भिवाड़ी स्थित घर पर बनाई गई थी।
पुलिस की कार्यवाही
* पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया।
* पुलिस टीमों ने लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तक तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शूटर पवन कुमार गुर्जर की पहचान की।
* जांच में पता चला कि शूटर पवन गुर्जर ने वारदात में पहने गए कपड़ों और इस्तेमाल की गई बाइक को घटनास्थल से दूर ले जाकर जला दिया था।
* विभिन्न स्थानों जैसे नीमराना, बहरोड़, बावल, रोहतक और झज्झर में होटलों और टोल नाकों पर तकनीकी साक्ष्य इकट्ठे किए गए।
* मास्टरमाइंड नरेश उर्फ सोनिया को 20 सितंबर, 2025 को गिरफ्तार किया गया। सोनिया पहले भी छह महीने तिहाड़ जेल में रह चुकी है।
गिरफ्तार और वांछित आरोपी
* गिरफ्तार आरोपी : नरेश उर्फ सोनिया उर्फ जरीना।
* वांछित आरोपी : पवन कुमार गुर्जर (शूटर), निवासी झज्झर, हरियाणा। पवन पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और हत्या (आईपीसी 302) जैसे मामले दर्ज हैं।
* सीमा किन्नर, निवासी भिवाड़ी।
* मोहम्मद जावेद, निवासी गाजियाबाद, यूपी।


