Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingलैब तकनीशियन संघ ने डॉ. गुंजन सोनी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए...

लैब तकनीशियन संघ ने डॉ. गुंजन सोनी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए किया अभिनन्दन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लैब तकनीशियन संघ, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक (DMHS) बजरंग कुमार सोनी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (SPMC), बीकानेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी को बधाई दी। यह सम्मान डॉ. सोनी को अमेरिका के बोस्टन में आयोजित राजस्थान मेडिकल एलुमनी एसोसिएशन के 34वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किए जाने के लिए दिया गया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा शिक्षा और समर्पण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में धनपत कुमार तंवर, पंकज महात्मा, सुनील कुमार वर्मा और महावीर प्रसाद सारस्वत शामिल थे। उन्होंने डॉ. सोनी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर लैब तकनीशियन संवर्ग के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। डॉ. सोनी ने विदेशों में स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों और अन्य नवीन अवधारणाओं पर अपने अनुभव साझा किए, जो उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायी रहे। लैब तकनीशियन संघ, राजस्थान ने डॉ. सोनी के इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!