








बीकानेर Abhayindia.com यूआईटी कर्मचारी संघ (बी.डी.ए.) के चुनाव-2025 सोमवार को संपन्न हुए। चुनाव में अश्वनी कुमार आचार्य अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए है। आपको बता दें कि संघ अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 03.09.2025 को जरिये इलेक्ट्रिॉनिक मीडिया से पेश किया गया। इसके उपरांत सात सितम्बर तक एकमात्र नामांकन पत्र नियत तिथि को प्रस्तुत होने एवं अन्य कोई नामांकन दर्ज नहीं होने की स्थिति में अश्वनी कुमार आचार्य को र्निविरोध अध्यक्ष घोषित किया गया है। आचार्य जल्द ही सघ की कार्यकारिणी का गठन करेंगे। आचार्य ने बताया कि संगठन की ओर से आमजन और कर्मचारियों के हितार्थ हरसंभव सहयोग का प्रयास किया जाएगा।


