Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर क्राइम न्यूज : चेन स्नैचर के टार्गेट पर स्कूटी सवार महिलाएं

बीकानेर क्राइम न्यूज : चेन स्नैचर के टार्गेट पर स्कूटी सवार महिलाएं

AdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। शहर में स्कूटी सवार महिलाएं इन दिनों चेन स्नैचर के टार्गेट पर नजर आ रही है। आए दिन चेन स्नैचिंग की वारदातें हो रही है। शहर के नयाशहर थानान्तर्गत बी. के. स्कूल के चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी कैलाश स्वामी (56) पुत्र मूलचन्द स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी पत्नी शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बी. के. स्कूल के पास से स्कूटी पर जा रही थी। इस दरम्यान अज्ञात मुल्जिम उसके गले पर झपटा मारकर सोने की चेन छीन कर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक पृथ्वीराज को सौंपी है।
इसी तरह जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में भी चेन स्नैचिंग का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार हल्दीराम प्याऊ के पास गोविंद नगर निवासी सरोज जाट पत्नी गोपीचन्द कालेर जाट (40) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात जने उसके गले में झपटा मार कर सोने की चेन छीन कर ले गए। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को सौंपी गई है।
इस बीच हालांकि नयाशहर पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक मामले में चौखूंटी निवासी जगदीश नायक उर्फ जग्गियरा को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी ईश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों को भी खुलासा होने की संभावना है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!