Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबारिश में बेहाल बीकानेर : कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ किया...

बारिश में बेहाल बीकानेर : कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ किया अनूठा प्रदर्शन, यशपाल गहलोत ने कहा- सिस्‍टम को सरोकार नहीं

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बारिश से बेहाल बीकानेर। टूटी सड़कें। बदबूदार पानी, कीचड़। इसके बावजूद नगर निगम सोया हुआ है। ऐसे ही हालात को लेकर आज बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों यशपाल गहलोत बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में म्यूजियम सर्किल मोड़ पर जल भराव को लेकर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धांजलि बोर्ड को उस गंदे पानी में प्रवाहित किया गया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जिला प्रशासन को प्रतिवर्ष मानसून के दौरान आने वाली वर्षा की खबर होने तथा मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद नगर निगम सहित सम्बन्धित विभाग क्यों सोए रहते है। राज्य की भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, ऐसा प्रतीत होता है। लाखों रुपए सैलेरी व सुख सुविधा पाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का निक्कमापन साफ झलकता है।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि लाखों रुपए टैक्स देने वाली जनता की समस्याओं के निराकरण के विषय में भजनलाल सरकार गम्भीर नहीं है। बीकानेर शहर के भीतर से गुजरने वाले सभी हाइवे की सड़कें बरसात के कारण लबालब कीचड़ से भरी हुई है, इसके साथ ही सभी सड़कों में गहरे गड्ढे हो रखे हैं। लेकिन, जिला प्रशासन तथा सरकार में इन समस्याओं पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। प्रशासन केवल छद्म मीडिया मैनेजमेंट करता है जिससे जनता को खबर पढ़ व सुनकर लगे कि प्रशासन काम कर रहा है।

जिला संगठन महामंत्री नितिन वत्सस व प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर एडवोकेट जगदीश शर्मा, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, आनंद जोशी, ओमप्रकाश मेघवाल, पूनम चन्द भाम्भू, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, राजपाल कुलहरि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!