Friday, April 24, 2026
Hometrendingट्रोमा सेंटर में "इनोवेशन इन प्रोस्थेटिक्स & ओर्थोटिक्स" पर कार्यशाला का आयोजन

ट्रोमा सेंटर में “इनोवेशन इन प्रोस्थेटिक्स & ओर्थोटिक्स” पर कार्यशाला का आयोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज अस्थिरोग विभाग की ओर से ट्रोमा सेन्टर सेमीनार हॉल में ”इनोवेशन इन प्रोस्थेटिक्स & ओर्थोटिक्स” पर कार्यशाला का आयोजन कार्यक्रम में डॉ. रेखा आचार्य, ट्रोमा सेन्टर निदेशक डॉ. बीएल खजोटिया, ट्रोमा सेन्टर सीएमओ डॉ एलके कपिल, डॉ सुरेन्द्र चोपडा ने व्याख्यान दिए।

डॉ बीएल खजोटिया ने बताया कि दुर्घटना में कटे अगों के ऑपरेशन के बाद आधुनिक कृत्रिम अंग लगाकर अपने दैनिक कार्य कर सकते है। इस विषय में डॉ खजोटिया ने पीएमआर विभाग के विशेष योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में एंडोलाइट इंडिया लिमिटेड के विश्वजीत साहू, ब्रान्च मैनेजर प्रोस्थेटिक द्वारा पीपीटी प्रस्तुत की गई। कार्यशाला में विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंगों के मॉडलों का प्रर्दशन किया। आधुनिक 3 डी प्रिटिंग व डिजिटल टैक्निक तथा बायोनिक लिम्ब, मॉयोइलैक्ट्रि लिम्बस पर विस्तृत चर्चा की गई। मानव शरीर के कटे हुए हाथ, पैर को आधुनिक तकनीकी से कृत्रिम हाथ पैर बनाने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ब्रान्ड एबेस्डर बीकानेर निवासी अमित गोदारा ने 17 वर्ष पूर्व दुर्घटना में पैर कट गया था, जिन्हें ऑपरेशन के बाद कृत्रिम पैर लगाया गया जिन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए लोगों को प्रेरित किया। अन्त में ट्रोमा सेन्टर सीएमओ डॉ एलके कपिल ने कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यशाला में डॉ प्रदीप सिंह, डॉ संजय तंवर, डॉ विक्रान्त शेखावत, डॉ प्रताप सिंह, डॉ महावीर कुडी, डॉ अश्विनी जांगिड, पीएमआर के ऑर्थोटिस्ट मनोज गुप्ता, फिजियोथैरेपिस्ट गगन अरोड़ा, महेन्द्र झोराड़, प्रियंका स्वामी, आम्युपेशनल थेरेपिस्ट तथा ट्रोमा सेन्टर सुपरवाईजर, समस्त रेजीडेन्ट्स एवं नर्सिंग स्टॉफ ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!