








बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव पूनरासर में स्थित श्रीहनुमानजी के मंदिर में भादवा मास की ऋषिपंचमी के बाद आने वाले प्रथम शनिवार अथवा मंगलवार को (28 अगस्त से 30 अगस्त) मेला भरा जायेगा। बारीदार पुजारियों के अनुसार, प्राचीन परम्परानुसार प्रत्येक मेले में बारीदार पुजारी द्वारा ही बाबा के दर्शन, धोक लगवाते हैं तथा आने वाले सभी भक्तों को बारीदार पुजारी की तरफ से बाबे की प्रसादी के लिए आटा, घी, शक्कर आदि निःशुल्क भण्डारा वितरण किया जाता है।
उन्होंने बताया कि हाल में 10 अगस्त 25 को प्रकाशित समाचार पत्रों में तथाकथित उपमंत्री पुजारी मोतीलाल बोथरा द्वारा यह प्रकाशित करवाया गया है कि उनके द्वारा आने वाले भक्तों को आटा, घी, शक्कर वितरण किया जायेगा, जो सरासर परम्परा के विपरीत है और अनाधिकृत है। इसलिए हम सभी बारीदार पुजारी एवं हमारे सहयोगी पुजारी इसका खण्डन करते हैं। उक्त व्यवस्था इस मेले में हम बारीदार पुजारीगण ही मेले में आने वाले भक्तजनों को उपलब्ध करवाई जायेगी। पूर्व में इस सम्बधं में जारी की गई गलत सूचना से कोई भक्तजन भ्रमित नहीं हों।


